Connect with us

Uncategorized

अवैध संबंध के शक में पति ने गला दबाकर पत्नी की हत्या की कोशिश की, अस्पताल में भर्ती

रुद्रपुरः नशेड़ी पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। जिससे पत्नी की हालत खराब हो गई। ससुरालियों ने उसे अस्पताल न भेज कर उसका घर मे ही इलाज करने की कोशिश की। मायके पक्ष के लोगो को जानकारी होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।

 चार साल पहले रखी निवासी बजवाड़ा का विवाह भदईपुरा निवासी सागर के साथ हुआ था। उनकी पांच माह की बेटी भी है। शादी के बाद से ही उसका पति देवर के साथ संबंध को लेकर शक करता था। इसको लेकर कई बार उनके बीच झगड़ा भी हुआ।

सोमवार को झगड़ा इतना बढ़ गया कि सागर ने अपनी पत्नी का गला दबा दिया जिससे उसकी हालत खराब हो गई। पुलिस के भय से ससुरालियों ने उसको अस्पताल न भेज कर घर मे ही इलाज करना शुरू कर दिया। इसके बाद बुधवार को मायके पक्ष के लोग मिलने आये तो पूरी कहानी का पता चला। जिसके बाद रखी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसका इलाज किया जा रहा है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts