Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

शिक्षकों से भरी कार गड्ढ़े में गिरी, तीन की मौत; नजीबाबाद-बुआखाल नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा

खबर शेयर करें -

कोटद्वार (पौड़ी गढ़वाल)। नजीबाबाद-बुआखाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुगड्डा-गुमखाल के बीच क्रैंखाल के पास एक कार खड्ड में जा गिरी। कार में प्रखंड जयहरीखाल के अंतर्गत राजकीय इंटर कालेज सारी के शिक्षक सवार थे, जिनमें से दो शिक्षिकाओं समेत तीन की मौके पर ही मौत हो गई। दो को कोटद्वार के बेस चिकित्सालय में लाकर भर्ती किया गया है।

राजकीय इंटर कालेज सारी में तैनात दो शिक्षिकाओं समेत पांच शिक्षक सुबह नौ बजे कोटद्वार से कार में सवार होकर विद्यालय की ओर जा रहे थे। इस बीच क्रैंखाल बैंड पर कार अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही दुगड्डा और गुमखाल पुलिस चौकी से टीमें घटनास्थल पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया।

अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी ने बताया कि दुर्घटना में कोटद्वार नगर निगम के अंतर्गत मानपुर निवासी पूनम रावत (45) पत्नी प्रद्युमन सिंह, वंदना भंडारी (42) पत्नी नरेंद्र सिंह भंडारी और शिवपुर निवासी दीपक शाह (38) पुत्र उत्तम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सतेंद्र नगर (कौड़िया) निवासी अरूण कुमार (30) पुत्र बाबूलाल और रतनपुर (सुखरो) निवासी जयवीर सिंह (58) पुत्र रघुवीर सिंह घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए कोटद्वार के बेस चिकित्सालय में लाया गया है। इधर, दुर्घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र के शिक्षक राजकीय बेस चिकित्सालय में पहुंच रहे हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized