Connect with us

Uncategorized

अवैध अतिक्रमण करने वालों को सख्त चेतावनी दे दी गई है 80 करोड़ रुपये से अधिक की सरकारी सम्पत्ति को कब्जा मुक्त कराया

उत्तर प्रदेश  में हापुड़  के गढ़मुक्तेश्वर में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा हटाने के लिए गढ़मुक्तेश्वर के उप जिलाधिकारी अरविंद द्विवेदी ने बुलडोजर चलवाया. हाइवे एनएच-9 पर स्थित सरकारी जमीन पर दबंगों ने अवैध कब्जा कर ढाबा बना रखा था. प्रशासन द्वारा यहां होटल बिस्मिल्लाह और सरपंच ढाबों को ध्वस्त किया गया. इसके पहले एसडीएम ने ढाबा मालिकों को नोटिस देकर जगह खाली करने को कहा था जिसके बाद बुलडोजर चलाकर अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई की गई.

80 करोड़ की जमीन कब्जा मुक्त
एनएच-9 पर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर ढाबे बनाएं गए हैं जिनपर प्रशासन का बुलडोजर चला. प्रशासन ने यहां लगभग 80 करोड़ रुपये से अधिक की सरकारी सम्पत्ति को कब्जा मुक्त कराया. एसडीएम अरविंद द्विवेदी के नेतृत्व में अवैध ढाबों को ध्वस्त कर दिया गया. एसडीएम ने भारी पुलिस बल के साथ पहुंचकर अवैध ढाबों और गेस्ट हाउस पर बुलडोजर चलवाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की.

एसडीएम ने दी सख्त चेतावनी
एसडीएम अरविंद द्विवेदी ने बताया कि कुछ लोगों ने सरकारी जमीन पर अवैध ढाबे और गेस्ट हाउस बना रखें हैं. आज अवैध अतिक्रमण को हटाया जा रहा है, साथ ही इन लोगों से जुर्माना भी वसूला जाएगा. यहां जितने सालों से कब्जा है उतने समय का एक प्रतिशत सर्किल रेट के हिसाब से जुर्माना लगाया जाएगा. अवैध अतिक्रमण करने वालों को सख्त चेतावनी दे दी गई है. अगर फिर से अवैध अतिक्रमण किया गया तो उसके ऊपर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी.

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts