Connect with us

Uncategorized

आपकी पेंशन कोई सायबर ठग ना ले उड़े इसलिए कोषाधिकारी की इस अपील पर ग़ौर कीजिये

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में मुख्य कोषाधिकारी दिनेश राणा ने जनपद के समस्त पेंशनरों को साईबर ठगों से सावधान रहने की अपील की है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में इस प्रकार की शिकायतें मिल रही है कि साईबर ठगों के द्वारा उनके मोबाईल नंबर पर कॉल की जा रही है तथा स्वयं को कोषागार कर्मी बताकर जीवित प्रमाण पत्र के संबध में पेंशनरों का डाटा मांगा जा रहा है।

राणा ने जिले के पेंशन प्राप्त करने वाले सभी पेंशनरों को सूचित किया जाता है कि कोषागार एवं उपकोषागारों से जीवित प्रमाण पत्र के संबध में किसी भी पेंशनर को कॉल कर कोई भी विवरण नही मांगा जा रहा है। यदि किसी भी पेंशनर के पास इस प्रकार की कॉल आती है, तो किसी से अपना डाटा व सूचना साझा न करें। इसकी जानकारी तत्काल अपने नजदीकी कोषागार तथा साइबर थाने को दें, ताकि साईबर ठगी से बचा जा सके।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts