Connect with us

Uncategorized

अगर गोली चली तो बुलडोजर भी चलेगा, दहशतगर्दों को इस ज़िले के कप्तान की Warning

रुद्रपुर। पिछले कुछ दिनों से जनपद ऊधमसिंहनगर में लगातार तड़तड़ा रही गोलियों से कप्तान एक्शन में आ गए हैं। उन्होंने साफ कहा अब दहशत फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। अगर गोली चली तो फिर बुल्डोजर भी चलेगा और गुंडा एक्ट के साथ ही सम्पत्ति भी जब्त की जाएगी। एसएसपी डा. मंजूनाथ टीसी ने कहा कि हमने इसकी शुरुआत कर दी है। कुंडा थाना क्षेत्र में फायर झोंकने वाले इसका नमूना देख चुके हैं। शांतिपुरी में संदीप कार्की हत्याकांड के आरोपित पर भी ऐसी ही कार्यवाही हो रही है। पुलिस ने उसके चार डंफर, जेसीबी, कार सीज कर दी है, उनके बैंक एकाउंट भी सीज करने की तैयारी हो रही है। पुलिस तीनों आरोपियों पर गुंडा एक्ट लगाने के साथ ही उसकी पूरी सम्पत्ति भी जप्त कर लेगी। उन्होंने कहा कि दहशतगर्दी करने वालों पर ऐसी कार्यवाही जरूरी हो गई। बता कि दो दिन पूर्व कुंडा पुलिस ने फायरिंग के आरोपियों के घर बुल्डोजर चला दिया था, तब से ऊधमसिंहनगर नगर पुलिस काफी चर्चाओं में हैं। जहां दहशतगर्दों से परेशान लोग पुलिस की तारीफ कर रहे तो वहीं एसएसपी के एक्शन से अपराधियों के पसीने छूट गए हैं।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts