Connect with us

Uncategorized

नशा करने को रुपए मांग रहा था बेटा, न देने पर मां पर किया हमला, 30 टांके लगे

 रुद्रपुर : नशे के लिए रुपये देने से इंकार करने पर रम्पुरा निवासी युवक ने अपनी मां पर दाव से हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गई और सिर तथा हाथ पर 30 टांके आए। पहले भी आरोपित मांग के साथ कई बार मारपीट कर चुका है। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपित पुत्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

वार्ड नंबर 17 खेड़ा दक्षिणी रम्पुरा रुद्रपुर निवासी शिपाली पत्नी स्व.मनीराम ने बताया कि उसका बेटा ओमप्रकाश नशेड़ी प्रवृत्ति का है। आए दिन वह उससे नशे के लिए रुपये मांगते रहता है। इंकार करने पर उसकी पिटाई करता है।

शनिवार रात भी ओमप्रकाश ने उससे रुपये मांगे। समझाने पर पुत्र ने उस पर दाव से हमला कर दिया। इससे उसके हाथ और सिर पर गंभीर चोट आई। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग एकत्र हुए और बीच बचाव कर उसकी जान बचाई।

बाद में पड़ोसियों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसके हाथ और सिर पर करीब 30 टांके आए। एसएसआइ सतीश चंद्र कापड़ी ने बताया कि शिपाली की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित पुत्र ओमप्रकाश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है, इसके बाद आरोपित के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts