Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

काम नहीं तो बोरिया बिस्तर बांधकर तैयार रहें अफसर, विधायक का तगड़ा स्टैंड

खबर शेयर करें -

विधायक बनने के बाद पहली बार बुलाई अफसरों की बैठक में विधायक दीवान सिंह बिष्ट जनता की समस्याओं को लेकर सख्त नजर आए। उन्होंने साफ लफ्जों में कहा कि जनता की समस्याओं पर लापरवाही करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि बार-बार चेतावनी देने के बाद भी लापरवाही जारी रही तो ऐसे अधिकारी रामनगर से जाने को तैयार रहें।

शनिवार को विधायक ने अपने कार्यालय पर जलसंस्थान, ऊर्जा निगम, लोक निर्माण विभाग आदि के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि रामनगर की जनता ने उन्हें तीसरी बार विधायक चुना है। जनता की समस्याओं को दूर करना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विभागों के कार्यालय में आने वाली समस्याओं को अधिकारी मौके पर जाकर निस्तारित करें। यदि जनता परेशान होकर उनके पास आएगी तो वह सख्ती से काम कराएंगे। बिजली व जल संस्थान के अधिकारियों से गर्मी को देखते हुए व्यवस्थाओं में सुधार लाने के निर्देश दिए। वहीं भाजपा नेता जगमोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि वह हर विभाग में विधायक व उनके कार्यालय का नंबर अंकित कराएंगे। यदि किसी को भी दिक्कत हुई तो वह सीधे विधायक से संपर्क करें।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized