Connect with us

अंतर्राष्ट्रीय

मेरी हत्या हुई तो…ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी, बोले- मुझे नुकसान पहुंचाया तो जवाब होगा अभूतपूर्व

मेरी हत्या हुई तो…ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी, बोले- मुझे नुकसान पहुंचाया तो जवाब होगा अभूतपूर्व

 

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए ईरान को कड़ी चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा कि अगर उनकी हत्या की कोई कोशिश होती है तो अमेरिका इसका बेहद आक्रामक तरीके से जवाब देगा। उन्होंने दावा किया कि इस स्थिति से निपटने के लिए उन्होंने पहले ही जरूरी निर्देश दे दिए हैं।

 

ट्रंप ने एक साक्षात्कार में कहा कि वह लंबे समय से ईरान के निशाने पर हैं। उन्होंने कहा कि अगर उनके साथ कोई अनहोनी होती है तो ईरान को ऐसी सैन्य कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा, जिसे उसने पहले कभी नहीं देखा होगा।

 

ईरान पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

ट्रंप ने कहा कि ईरान कई वर्षों से उन्हें निशाना बनाना चाहता है और वह उनकी कथित खतरे वाली सूची में शीर्ष पर हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस संबंध में इस्राइल की ओर से उन्हें कोई नई खुफिया जानकारी नहीं मिली है।

 

पहले भी दे चुके हैं ऐसी धमकी

यह पहली बार नहीं है जब ट्रंप ने ईरान को लेकर इस तरह का बयान दिया है। इससे पहले भी वह कह चुके हैं कि अगर ईरान की ओर से उनकी हत्या की कोशिश की जाती है तो अमेरिका इसका कड़ा जवाब देगा।

 

ट्रंप के इस बयान के बाद अमेरिका और ईरान के बीच पहले से जारी तनाव के और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। दोनों देशों के बीच कई मुद्दों को लेकर लंबे समय से टकराव बना हुआ है।

Continue Reading

More in अंतर्राष्ट्रीय

Recent Posts

Facebook

Trending Posts