Connect with us

Uncategorized

पुलिस पर एक और हमला चैकिंग करने को ट्रक रोका तो सिपाही को रौंद दिया हालत गंभीर

ऊधमसिंनगर जिले में चुकटी स्थित टोल के पास वाहन चेकिंग कर रहे पुलिस कांस्टेबल को लकड़ी से भरे ट्रक ने कुचल दिया। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। वहीं गंभीर रूप से घायल कांस्टेबल का रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।लालपुर चौकी प्रभारी सुनील बिष्ट मध्य रात्रि लक्ष्मण सिंह बिष्ट व किशोरी को साथ लेकर ओवरलोड वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान लकड़ी से ऊपर भरे ट्रक नंबर यूके 06 सीए 7713 को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। ट्रक चालक ने ट्रक को रोकने की जगह ट्रक की रफ्तार बढ़ा सामने खड़े पुलिस कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह बिष्ट की तरफ ट्रक काट दिया।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts