Connect with us

Uncategorized

आइएएस राम बिलास यादव नहीं बता पाए उनके खातों में किसने जमा किए करोडों रुपये

खबर शेयर करें -

देहरादून: आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार आइएएस राम बिलास यादव से पूछताछ में कई जानकारियां विजिलेंस के हाथ लगी है। राम बिलास यादव के खातों के जांच की गई तो पता चला कि उनके खातों में करोड़ों रुपये जमा हैं। जब उनसे धनराशि के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उन्हें नहीं पता है कि धनराशि किसने उनके खाते में डाली है।

विजिलेंस के डायरेक्टर अमित सिन्हा ने की प्रेस कांन्फ्रेंस

पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस कांन्फ्रेंस में विजिलेंस के डायरेक्टर अमित सिन्हा ने बताया कि पूछताछ में राम बिलास यादव ने उनकी ओर से अर्जित संपत्ति के बारे में पूछताछ की गई तो उन्होंने पूछे गए सवालों के संतोषजनक जवाब नहीं दिए।

खर्चों के बारे में नहीं दिया कोई संतोषजनक जवाब

आरोपित अधिकारी ने अपने दिलकश विहार रानीकोठी लखनऊ स्थित आवास, गुडम्बा में स्थित संचालित जनता विद्यालय, नोएडा में क्रय किये गए भूमि की रजिस्ट्री, गाजीपुर जिले में 10 बीघा जमीन, एफडी व खातों में जमा धनराशि, पारिवारिक सदस्यों के बैंक खातों में जमा धनराशि एवं पारिवारिक खर्चों के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।

रात सवा दो बजे आइएएस यादव को किया गया गिरफ्तार

अब तक विवेचना में उपलब्ध अभिलेखों व आरोपित से पूछताछ पर चेक पीरियड में कुल आय 50 लाख 48 हजार रुपये और व्यय तीन करोड़ 12 लाख रुपये होना पाया। आय व्यय की रकम के बारे में भी उन्होंने स्पष्ट नहीं बताया। लंबी पूछताछ के बाद राम बिलास यादव को रात सवा दो बजे गिरफ्तार किया गया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts