Uncategorized
इस विधायक ने कहा, मैं धामी के लिए सीट छोडऩे को तैयार
भाजपा के प्रचंड बहुमत के बावजूद चुनाव भले ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हार गए हों, मगर उनके समर्थक उन्हें दोबारा सीएम देखना चाहते हैं। धामी को सीएम बनाने की मांग करते हुए चंपावत के दोबारा निर्वाचित हुए भाजपा विधायककैलाश गहतोड़ी ने आज कहा कि मुख्यमंत्री धामी की हार बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। उनके ६ माह के कार्यकाल में प्रदेश में तमाम विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि वह पार्टी से धामी को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने की मांग करते हुए। कहा कि अगर धामी सीएम बनते हैं तो वह उनके लिए अपनी सीट छोडऩे के लिए भी तैयार हैं। कहा कि धामी ने भाजपा की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।