Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

मैं ही नहीं उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री: प्रियंका

खबर शेयर करें -


एक दिन पहले उत्तर प्रदेश में खुद को कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा बताने वाले प्रियंका गांधी ने अब कह दिया है कि केवल वह ही पार्टी का चेहरा नहीं हैं, बल्कि उन्होंने बढ़ा-चढ़ाकर अपनी बात कह दी थी। बता दें कि कांग्रेस के युवा घोषणा पत्र के एलान के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को साफ संकेत दिया था कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा वही हैं। उनके इस बयान के बाद से न सिर्फ उनकी पार्टी बल्कि विपक्षी पार्टियों के बीच भी यह बात चर्चा का मुद्दा बन गई थी। हालांकि इसके कुछ ही घंटों बाद न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में प्रियंका गांधी ने अपने इस बयान को वापस ले लिया और कहा कि यूपी में सिर्फ वह ही पार्टी का चेहरा नहीं हैं, उन्होंने वो बात बढ़ा-चढ़ा कर कह दी थी।
नई दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पर यूपी चुनाव के लिए युवा घोषणापत्र जारी करने के दौरान जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि यूपी में कांग्रेस की ओर से सीएम का चेहरा कौन होगा तो उन्होंने कहा, क्या आपको उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की तरफ से कोई और चेहरा दिख रहा है? अब उन्होंने कहा, Óआप लोग बार-बार यही सवाल कर रहे थे तो मैंने बढ़ा कर कह दियाÓ प्रियंका ने एएनआई को ये भी बताया कि पार्टी ही फैसला करती है कि राज्य में मुख्यमंत्री पद का चेहरा कौन होगा और कुछ राज्यों में अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। मैं ये नहीं कह रही हूं कि मैं ही चेहरा हूं। वो तो मैंने थोड़ा बढ़ के कह दिया क्योंकि बार-बार आप लोग यही सवाल कर रहे हैं।
प्रियंका ने पत्रकार से सवाल करते हुए कहा कि, बहुत से राज्य हैं जिनके प्रभारी होते हैं चाहे वो कांग्रेस पार्टी के हों या भाजपा के। क्या आप उनसे पूछते हैं कि वो मुख्यमंत्री पद का चेहरा हैं या नहीं? आप उनसे क्यों नहीं पूछते? यह सवाल सिर्फ मुझसे ही क्यों पूछा जाता है?

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized