Connect with us

Uncategorized

पति पत्नी नशे में, बहस हुई और अंजाम ऐसा खतरनाक की हो गया मर्डर

दिल्ली। देश की राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने बहस के बाद अपनी पत्नी की हत्या कर दी। दोनों दंपति नशे में थे और पति रात भर लाश के साथ सोता रहा। सुबह जब उसे होश आया तो नकदी लेकर फरार हो गया। हालांकि, पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को घटना की जानकारी आरोपी के पड़ोसियों ने दी थी।
पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए शनिवार को बताया कि, आरोपी की पहचान सुल्तानपुर निवासी विनोद कुमार दुबे (47) के रूप में हुई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब 9.20 बजे फोन करने वाले व्यक्ति ने पुलिस को सूचित किया कि दुबे ने अपनी 39 वर्षीय पत्नी सोनाली की पिटाई की और फिर तकिये से उसका गला घोंट दिया।

पुलिस की टीम ने फोन करने वाले व्यक्ति और इलाके में रहने वाले लोगों से आरोपी के बारे में पूछताछ की, फिर लोकेशन ट्रेस कर उसे दिल्ली में एक अन्य जगह से गिरफ्तार कर लिया गया। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) पवन कुमार ने बताया कि उसके पास से कुल 43,280 रुपये का बैग, उसका सामान, शराब की दो बोतलें और खून से सना एक तकिया बरामद किया गया है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts