Connect with us

Uncategorized

किशोरी को पेट दर्द की शिकायत, अस्पताल ले गए तो नवजात को दिया जन्म के बाद परिजनों में हड़कम्प

अल्मोड़ा। एक नाबालिग किशोरी को पेट दर्द की शिकायत के बाद परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां नाबालिग ने नवजात को जन्म दिया। नाबालिग के नवजात को जन्म देने पर अस्पताल समेत आसपास हड़कंप मचा रहा। मामले की सूचना के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस ने भी घटना की जानकारी ली। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। घटना क्रम के अनुसार नैनीताल जिले के एक 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी को परिजन पेट दर्द की शिकायत के बाद मेडिकल कॉलेज बेस लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने नाबालिग की जांच की। जिसमें नाबालिग गर्भवती पाई गई। इसके बाद डाक्टर नाबालिग को लेबर रूम ले गए। जहां सामान्य प्रसव के बाद नाबालिग ने नवजात को जन्म दिया। इधर परिजनो ने बताया कि नाबालिग युवती अपने नानी के साथ नैनीताल में रहती थी। लेकिन कुछ माह पूर्व नानी के निधन के बाद परिजन उसे अपने पास ले आया। जिसके बाद शुक्रवार को अचानक पेट दर्द होने पर परिजन उसे बेस अस्पताल लेकर पहुंचे।
जहां नाबालिग ने एक नवजात को जन्म दिया। फिलहाल नाबालिग मामले को लेकर कुछ भी बोलने को तैयार नही है। इधर एक और मामले में बीते बुधवार देर रात ताकुला ब्लॉक की 21 वर्षीय अविवाहित भी पेट दर्द के बाद जिला महिला
अस्पताल पहुंचे। जहां युवती ने एक नवजात को जन्म दिया है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts