Connect with us

Uncategorized

लाखों की ठगी के शिकार गैराज संचालक ने लगाया पुलिस पर अभद्रता का आरोप

 हल्द्वानी कोतवाली थाना क्षेत्र के रामपुर रोड स्थित मानपुर पश्चिम के वार्ड नंबर 56 निवासी अमन शर्मा ने बताया कि 3 साल पहले रुद्रपुर के एक होटल संचालक ने अपनी कार में ₹50000 का काम करा लिया था इसी दौरान होटल संचालक ने उन के माध्यम से एक जीप खरीदी जीप में भी डेढ़ लाख की राशि बकाया थी जिसका भुगतान नहीं किया गया 7 जुलाई 2022 को होटल संचालक गदरपुर निवासी अपने एक दोस्त के साथ गैराज पर पहुंचा और गाड़ी की टेस्ट ड्राइव लेने के बाद गाड़ी लेकर फरार हो गया अमन शर्मा का आरोप है कि टेस्ट ड्राइव के बहाने वह गाड़ी चुरा कर ले गया है फोन पर धमकी भी दी है पुलिस से मदद मिलने की आस लिए अमन शर्मा जब टीपी नगर पुलिस चौकी पहुंचे उनका कहना है कि वहां के इंचार्ज व कोतवाल ने भी उनसे अभद्रता की अमन शर्मा ने कहा है कि यदि उनकी सुनवाई नहीं हुई और इसी तरह उन्हें प्रताड़ित किया गया तो खुदकुशी करने पर मजबूर हो जाएंगे.

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts