Connect with us

Uncategorized

बड़ी खबर : दो लड़ाकू विमान सुखोई-30 और मिराज क्रैश, एक की मौत

मध्य प्रदेश : MP में बड़ी हवाई दुर्घटना हुई है। लड़ाकू विमान सुखोई-30 और मिराज-2000 क्रैश हो गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई ने रक्षा सूत्रों के हवाले से बताया कि ये हादसा मुरैना के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि दोनों लड़ाकू विमान अभ्यास कर रहे थे, तभी ये हादसा हो गया।

जानकारी के मुताबिक, विमान हादसा पहाड़गढ़ से करीब पांच किमी दूरी निरार रोड पर मड़वाली माता के पास हुआ है। पहाड़गढ़ क्षेत्र के लोगों को जंगल में तेज आवाज सुनाई दी। जब वे मौके पर पहुंचे तो वहां पर विमान का मलबा पड़ा हुआ था और उसमें आग लगी हुई थी। हादसे की खबर पाते ही प्रशासन घटनास्थल पर रवाना हो गया।

विमान हादसे की वजह का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में एक की मौत हो गई है, जबकि दो लोगों के घायल होने की खबर है। रक्षा सूत्रों ने ये भी बताया कि दोनों विमानों ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर हवाई ठिकाने से उड़ान भरी थी। वहां अभ्यास चल रहा था।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts