Connect with us

Uncategorized

लीज पर होटल, जस्ट डायल की सेवा से चलते सेक्स रैकेट का पर्दाफाश

हरिद्वार। एसओजी व एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की टीम ने हरिद्वार की पाश कालोनी गोविंदपुरी के एक होटल में छापा मारकर देह व्‍यापार का भंडाफोड़ किया है। मौके पर पुलिस ने होटल में बाहर से बुलाई गई चार युवतियों के साथ तीन युवकों को भी गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक पूरा होटल लीज पर लेकर जस्ट डायल के माध्यम से सैक्स रैकेट के नेटवर्क को संचालित किया जा रहा था। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल व एसओजी ने मुखबिर की सूचना पर गोविंदपुरी स्थित होटल पर छापेमारी कर होटल से ही रैकेट चलाने वाली उमा उर्फ पूजा निवासी दिल्ली समेत चार युवतियों व तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। एक युवक कनखल व एक ज्वालापुर का रहने वाला बताया जा रहा है। सीओ सिटी शेखर सुयाल ने बताया कि इन सभी से पूछताछ की जा रही है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts