Connect with us

Kasturi News

यहां यात्रियों का एक वाहन खाई में गिर गया। हादसे में वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।

Uncategorized

केदारनाथ हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, दो तीर्थयात्रियों की मौत

खबर शेयर करें -

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में हादसे हर दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। इस बीच एक और दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। ये हादसा ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर खांकरा के पास हुआ है। खबर है कि यहां यात्रियों का एक वाहन खाई में गिर गया। हादसे में वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। रुद्रप्रयाग की पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे ने बताया कि 18 जून को दिल्ली से कुछ लोग केदारनाथ यात्रा पर आए थे। DL 14 C 5070 नंबर की एक होंडा अमेज में यात्री सवार थे। अचानक गाड़ी अनियंत्रित हुई और गहरी खआई में समा गई।

इस हादसे में जतिन डागर और उनके मित्र विशाल की दर्दनाक मौत हो गई। घर वालों ने फोन किया लेकिन हादसे की वजह से वो फोन नहीं उठा रहे थे। घर वालों को अनहोनी की आशंका हुई। परिजनों ने बुधवार को जतिन और विशाल की जानकारी पुलिस को दी। खोजबीन में दोनों के मोबाइलों की लोकेशन खांकरा के पास की मिली। इसके बाद पुलिस ने नदी किनारे सर्च अभियान चलाया। दोनों के शव श्रीनगर की ओर सड़क से लगभग 150 मीटर नीचे अलकनंदा नदी किनारे मिले। परिजनों ने शवों को शिनाख्त कर ली है। दोनों शवों को क्रेन की सहायता से रेस्क्यू किया गया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized