Connect with us

अपराध

हल्द्वानी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा: बेकाबू स्कॉर्पियो ने चार युवकों को रौंदा, चारों की मौत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा: बेकाबू स्कॉर्पियो ने चार युवकों को रौंदा, चारों की मौत

हल्द्वानी। हल्द्वानी के तीनपानी–गौलापार बाईपास फ्लाईओवर पर शनिवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार और बेकाबू स्कॉर्पियो ने स्कूटी सवार चार युवकों को कुचल दिया। तीन युवकों ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया, जबकि चौथे युवक की इलाज के दौरान आईसीयू में मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार शनिवार रात करीब 10 बजे हादसे की सूचना मिली। मौके पर स्कूटी के पास चार युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले। उनकी पहचान राहुल राजपूत (17) पुत्र किशन पाल निवासी गोरापड़ाव हाथीखाल, शिवम (25) पुत्र बाबूराम निवासी गोरापड़ाव, अंशु आर्य (20) पुत्र पंकज आर्य निवासी बेरीपड़ाव और आदित्य टम्टा (18) निवासी गोरापड़ाव के रूप में हुई।

 

चारों को तत्काल डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां राहुल, शिवम और अंशु को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल आदित्य को आईसीयू में भर्ती कराया गया, लेकिन देर रात करीब एक बजे उसने भी दम तोड़ दिया।

 

 

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि लालकुआं की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो के पहिये तक निकल गए।

 

दो हिरासत में, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि हादसे के बाद स्कॉर्पियो में सवार दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

यह हादसा पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छोड़ गया है। मृतक सभी युवक हल्द्वानी के आसपास के क्षेत्रों के निवासी थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts