Connect with us

धर्म-संस्कृति

Horoscope Today, 24 March 2022: धनु का चन्द्रमा आज कुंभ-मीन राशि वालों को देगा लाभ, जानिए अपना राशिफल

खबर शेयर करें -

Horoscope Today (आज का राशिफल) 24 March 2022:  आज चन्द्रमा वृश्चिक राशि में हैं तथा 05:35pm के बाद धनु राशि में रहेंगे व ज्येष्ठा नक्षत्र है शनि मकर राशि में है। गुरु अभी सूर्य के साथ मीन में है।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। मकर के शनि व धनु के चन्द्रमा आज कुंभ व मीन राशि के जातकों को लाभ देंगे । सिंह व कन्या के जातक जॉब में सफलता की प्राप्ति करेंगे।मेष व कर्क राशि के लोग राजनीति में सफल रहेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

मुख्य बातें

  • गुरु अभी सूर्य के साथ मीन में है।
  • चन्द्रमा आज कुंभ व मीन राशि के जातकों को लाभ देंगे ।
  • मेष व कर्क राशि के लोग राजनीति में सफल रहेंगे।

पढ़ें 24 मार्च 2022 का राशिफल

1. मेष राशिफल– इस राशि के लोग आज जॉब को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे । पीला व लाल रंग शुभ है।व्यवसाय में उन्नति होगी।पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।तिल व गुड़ का दान करें। 

2. वृष राशिफल– जॉब में रुका कार्य पूर्ण होगा। व्यवसाय में प्रगति होगी।शिक्षा में प्रोन्नति की तरफ अग्रसर होंगे। हरा व लाल रंग शुभ है।गाय को गुड़ व पालक खिलाएं।मसूर का दान करें।

3. मिथुन राशिफल– आज स्वास्थ्य के प्रति कोई भी लापरवाही मत बरतें।मित्रों से लाभ मिलेगा। धन के अनायास व्यय के प्रति सचेत रहें। जॉब परिवर्तन सम्बन्धी निर्णय लेने में गलती कर सकते हैं।हरा व सफेद रंग शुभ है।

4.कर्क राशिफल- 05:35pm के बाद चन्द्रमा खष्ठम व गुरु बुध अष्टम है। जॉब में लाभान्वित होंगे। हरा व सफेद रंग शुभ है। हनुमान जी की पूजा करते रहें।आज आपका आत्मबल बहुत कार्य करेगा। धन का व्यय अच्छे कार्यों में होगा।

5.सिंह राशिफल- 05:35pm के बाद व्यवसाय में रुका धन प्राप्त होगा ।सूर्य के द्रव्य गुड़ व गेंहू का दान करें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।नारंगी व हरा रंग शुभ है।राजनीति में सफलता मिलेगी।श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें।

6.कन्या राशिफल-05:35pm के बाद व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। एकाएक धार्मिक यात्रा की स्थिति आ सकती है। श्री गणेश जी की पूजा करते रहें।बैगनी व आसमानी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

7. तुला राशिफल- आज ऑफिस में बेवजह के विवादों से बचें।स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सुंदरकांड का पाठ करें।आज बड़े भाई की सहायता  से कोई बिगड़ा कार्य बनाएँगे। नीला व सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करें।

8.वृश्चिक राशिफल- 05:35 pm के बाद द्वितीय चन्द्रमा व चतुर्थ गुरु अनुकूल हैं।आज अपने आत्मबल से कई बड़े कार्य पूर्ण कर लेंगे।आज आप हनुमानबाहुक  का पाठ करें। नारंगी व पीला रंग शुभ है।धार्मिक पुस्तकों का  दान करें।

9. धनु राशिफल- तृतीय गुरु व बुध  व इस राशि से चतुर्थ स्थित सूर्य व्यवसाय में लाभ प्रदान करेंगे।धन आगमन के संकेत हैं।किसी नई बिजनेस डील की संभावना है। लाल व पीला रंग शुभ है।छात्रों को सफलता मिलेगी। पीले फलों  का दान करें।

10. मकर- आज आज जॉब में कोई नवीन दायित्व  मिल सकता है। इस राशि के शनि व 05:35 के बाद द्वादश चन्द्र गोचर जॉब के लिए बेहतर है।हरा व बैगनी रंग शुभ है।तिल का दान करें। अरण्यकाण्ड का पाठ करें। उड़द का दान करें।

11. कुंभ राशिफल- आज बुध व गुरु इसी राशि में व 05:35pm के बाद चन्द्रमा एकादश रहेगा। भगवान शिव जी की पूजा कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। नीला व आसमानी रंग शुभ है।जॉब व व्यवसाय में उन्नति है।चने की दाल का दान करें।

12. मीन राशिफल- आज 05:35pm के बाद व्यवसाय में विवादों से दूर रहने का प्रयास करें।ज्यादा यात्रा मत करें। पीला व सफेद रंग शुभ है। गुरु के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। हनुमानचालीसा का 07 बार पाठ करें। मूंग व गुड़ का दान करें।

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

More in धर्म-संस्कृति

Recent Posts

Facebook

Advertisement

Trending Posts

You cannot copy content of this page