Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

Horoscope Today, 16 March 2022: कर्क राशि के जातकों को मिलेगा रुका हुआ धन, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

खबर शेयर करें -

Horoscope Today (आज का राशिफल) 16 March 2022: आज चन्द्रमा सिंह राशि में है व मघा नक्षत्र है। सूर्य मीन व गुरु कुम्भ में है। शनि मकर में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष व तुला राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज कन्या व मिथुन राशि के जातक जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज मकर व कुम्भ राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण व्यवसाय के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

मुख्य बातें

  • आज मेष व तुला राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे।
  • आज मकर व कुम्भ राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण व्यवसाय के प्रति लापरवाही ना करें।
  • नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं मिथुन राशि के जातक।

पढ़ें 16 मार्च 2022 का राशिफल

1. मेष राशिफल- 
आज राशि स्वामी  मंगल व गुरु का  प्रभाव जॉब में नवीन उत्तरदायित्व दे सकता है। व्यवसाय को लेकर तनाव रहेगा। रिश्तों में विवाद की संभावना है। सुखद यात्रा के संयोग हैं। लाल व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

2. वृष राशिफल-
आज का दिन व्यवसाय के लिए थोड़े संघर्ष का है। धन का व्यय हो सकता है। जॉब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे। नीला व सफेद रंग शुभ है। शुक्र व शनि के बीज मंत्र का जप करें।

3. मिथुन राशिफल- 
आज के दिन परिवार सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। राहु के द्रव्यों तिल व उड़द का दान करें।

4. कर्क राशिफल-
चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज द्वितीय भाव में शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। सफेद व पीला रंग शुभ है। कोई बकाया धन मिलेगा। शिव उपासना करें। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

5. सिंह राशिफल-
इस राशि का चन्द्रमा व्यवसाय में किसी नवीन अनुबंध से लाभ देगा। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है। पीला व लाल रंग शुभ है। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें। अन्न का दान करें।

6. कन्या राशिफल- 
चन्द्रमा द्वादश भाव में है।गुरु खष्ठम है। जॉब में सफलता से प्रसन्नता होगी। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। हरा व बैंगनी रंग शुभ है। गाय को पालक व गुड़ खिलाएं। मेष व कुम्भ राशि के मित्रों से लाभ हो सकता है। गुड़ का दान करें।

7. तुला राशिफल- 
चन्द्रमा एकादश व राशि स्वामी शुक्र शनि के साथ मकर में है। जॉब को लेकर थोड़ा तनाव संभव है। अरण्यकाण्ड व श्री सूक्त का पाठ करें। आज मेष व मिथुन  मित्रों का सहयोग मिलेगा। नीला व हरा रंग शुभ है। वाणी पर नियंत्रण रखें।

8. वृश्चिक राशिफल-  
चन्द्रमा दशम तथा गुरु चतुर्थ मंगलमय है। आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है। कर्क व मकर राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। लाल व पीला शुभ है। सूर्य के द्रव्य गेंहू व तिल का दान करें।

9. धनु राशिफल- 
आज सूर्य चतुर्थ व चन्द्रमा भाग्यभाव में है। जॉब व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। हरा व सफेद रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

10. मकर राशिफल- 
चन्द्रमा अष्टम भाव में रहेंगे। शनि व शुक्र मंगल के साथ इसी में हैं। हेल्थ के प्रति सावधान रहें। शिक्षा में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। नीला व हरा रंग शुभ है।             

11. मकर राशिफल- 
व्यवसाय को लेकर तनाव रहेगा। जॉब में नवीन कार्य आरंभ होंगे। गुरु इसी राशि में व चन्द्रमा सप्तम रहेंगे। आत्मबल में वृद्धि होगी।हरा व लाल रंग शुभ है। भगवान शिव की उपासना करें। तिल दान करना श्रेयष्कर है।

12. मीन राशिफल-  
जॉब में उन्नति होगी। चन्द्रमा आज इसी राशि से खष्ठम में है। इससे शुभता बढ़ती है। धन आगमन के संकेत हैं। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा तनाव संभावित है। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। हरा व लाल रंग शुभ है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts