Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

Horoscope Today, 15 March 2022: चन्द्रमा का गोचर मेष व कर्क राशि के जातकों को देगा लाभ, पढ़ें राशिफल

खबर शेयर करें -

Horoscope Today (आज का राशिफल) 15 March 2022:  आज सूर्योदय के समय आश्लेषा नक्षत्र व चन्द्रमा कर्क राशि में है। सूर्य अब मीन राशि में व अभी गुरु कुंभ में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।आज चन्द्रमा का गोचर मेष व कर्क राशि के जातकों को लाभान्वित करेगा। मिथुन व कुंभ राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।बैंकिंग व मीडिया में मेष व मकर के जातक सफल रहेंगे। मिथुन व मीन राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे।आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

मुख्य बातें

  • आज चन्द्रमा का गोचर मेष व कर्क राशि के जातकों को लाभान्वित करेगा।
  • मिथुन व कुंभ राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।
  • बैंकिंग व मीडिया में मेष व मकर के जातक सफल रहेंगे।

पढ़ें 15 मार्च 2022 का राशिफल

1.मेष राशिफल– 
आज गुरु का एकादश व चन्द्रमा का चतुर्थ गोचर गृह निर्माण के लिए अनुकूल है। आज बिजनेस में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी। संतान की प्रगति  को लेकर प्रसन्न रहेंगे । सफेद रंग शुभ है।

2.वृष राशिफल
शुक्र व चन्द्रमा व्यावसायिक कार्यों को विस्तार देंगे। मंगल जमीन खरीदने का प्लान बनाएंगे। आसमानी  रंग शुभ है। तिल का दान करें।पिता का आशीर्वाद लें।छात्रों के कॅरियर में प्रोग्रेस है।

3. मिथुन राशिफल
चन्द्र का द्वितीय व सूर्य का दशम गोचर मंगलमय है। बैंकिंग व आईटी में जॉब करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैंआसमानी रंग शुभ है।   नवीन व्यावसायिक कार्यों से लाभ दिख रहा है।

4. कर्क राशिफल
चन्द्रमा आज इस राशि में है। राजनीतिज्ञों के लिए अनुकूल समय है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का दिवस है।जॉब में कुम्भ का गुरु व मकर में शनि गोचर उन्नति दे सकते हैं। लाल  रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं।

5. सिंह राशिफल-
जॉब में सूर्य के मीन व चन्द्र के द्वादश गोचर से जांब व शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे । तिल का दान करें।पिता का आशीर्वाद लें।लाल  रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल
पॉलिटिक्स में सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का एकादश गोचर व्यवसाय व गृह निर्माण में लाभ देगा आसमानी रंग शुभ है।तिल व उड़द का दान करें।

7. तुला राशिफल
छात्रों के करियर में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।जॉब में उच्चाधिकारियों से लाभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। नीला रंग शुभ है।गुड़ व गेंहू
का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल
मंगल व चन्द्रमा शुभ है।जांब में परिवर्तन हो सकता है।व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी।  पीला रंग शुभ है।गेंहू व गुड़ का दान करें।      

9. धनु राशिफल-  
आज चन्द्रमा का कर्क राशि में व गुरु  का कुंभ गोचर राजनीतिज्ञों के लिए अति अनुकूल है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी।धन का व्यय होगा आसमानी रंग शुभ है।तिल का दान करें।

10. मकर राशिफल
शनि व मंगल बुध का गोचर राजनीति में उन्नति देंगे। चन्द्रमा बैंकिंग जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे।शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। पीला रग शुभ है। 

11. कुम्भ राशिफल-
गुरु अभी इसी राशि में हैं।शुक्र, मंगल व चन्द्रमा का  गोचर पॉलिटिक्स में लाभ प्रदान कर सकते हैं।  सफेद रंग शुभ है। शनि के द्रव्य तिल का दान करें।

12. मीन राशिफल- छात्र सफल रहेंगे।गुरु व शुक्र गोचर जांब में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। आज मंगल उदर विकार से कष्ट दे सकता है।पीला रंग शुभ है।तिल का दान करें।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized