Connect with us

Uncategorized

हिस्ट्रीशीटर ने दिन-दहाड़े की फायरिंग, पड़ोसी के छत पर चढ़ने से हो गया नाराज

हरिद्वार। रुड़की के सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के इस्लामनगर मोहल्ले में हिस्ट्रीशीटर ने शनिवार को दिनदहाड़े फायरिंग कर दहशत मचा दी। मामला उस समय हुआ जब पड़ोस में रहने वाला एक युवक बिजली का तार जोड़ने के लिए उसके मकान की छत पर गया। इससे नाराज होकर हिस्ट्रीशीटर ने उस पर हमला कर दिया। उसे बचाने आए व्यक्तियों को भी हिस्ट्रीशीटर ने जमकर पीटा। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के इस्लामनगर मोहल्ले में इस्लाम का मकान है। इस मकान में एक हिस्ट्रीशीटर खुशनुद त्यागी निवासी ढंडेरा किराए पर रहता है। यहां पर उसकी दूसरी पत्नी और एक बच्चा भी रहता है। शनिवार को दोपहर एक युवक जाहिद बिजली का तार जोड़ने के लिए खुशनुद त्यागी के मकान के छज्जे पर चढ़ गया।
इस बात से नाराज होकर खुशनुद त्यागी ने उसके हाथ से प्लास छीन लिया और उसके मुंह पर हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बचाने आए एक मेडिकल स्टोर संचालक को भी हिस्ट्रीशीटर ने जमकर पीटा। इसके बाद युवक वहां से जान बचाकर भागा। घटना के बाद जाहिद के स्वजन वहां पर पहुंचे और घटना का विरोध किया। इस बात को लेकर हिस्ट्रीशीटर ने तमंचे से दो राउंड फायरिंग कर दी।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts