Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर होंगे डॉक्टरों के तबादले, जानिए क्या बना प्लान

खबर शेयर करें -

राज्य में डॉक्टरों के तबादले के लिए हिमाचल की तर्ज पर पॉलिसी बनेगी। एम्स की तरह डॉक्टरों को प्रमोशन दिए जाएंगे। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने दून मेडिकल कॉलेज में आयोजित ईएनटी सर्जन की कॉन्फ्रेंस में यह ऐलान किया।  इस दौरान एनुअल मैगजीन का भी विमोचन किया गया। मंत्री ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बना रही है।

सरकारी अस्पतालों में जांच मुफ्त हैं। अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज इस साल शुरू हो गया है और यूएसनगर में एम्स के सेटेलाइट सेंटर का काम जल्द शुरू होगा।  हरिद्वार-यूएसनगर में भी मेडिकल कॉलेज दो साल में बनकर तैयार होंगे। डॉक्टरों को रिसर्च अलाउंस जल्द दिया जाएगा। ईएनटी विशेषज्ञों से भी मंत्री ने कई सुझाव लिए। मंत्री ने छात्रों से संवाद किया। इस पर छात्रों ने हॉस्टल की कमी एवं यहां पर व्यवस्था की समस्या बताई। मंत्री ने हॉस्टल का निरीक्षण कर व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts