Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

80 किमी प्रति घंटा की गति से तेज हवाएं आज, 13 साल में सबसे गर्म अप्रैल

खबर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड में भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित है। मैदानों में चिलचिलाती धूप बेहाल कर रही है। पिछले 13 वर्ष में यह अप्रैल सबसे गर्म बीत रहा है। ज्यादातर मैदानी इलाकों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है।

गर्मी से कुछ राहत मिल सकती

मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को पहाड़ में गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज के साथ बौछार और ओलावृष्टि हो सकती है, जबकि मैदानों में 70 से 80 किमी प्रति घंटा की गति से अंधड़ चल सकता है।

गर्म हवा के थपेड़ों ने किया बेहाल

बुधवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आसमान साफ रहा और तपिश बनी रही। देहरादून समेत आसपास के इलाकों में दोपहर बाद गर्म हवा के थपेड़ों ने बेहाल कर दिया। कई मैदानी इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया।

मंगलवार रहा अब तक का सबसे गर्म दिन

इससे पहले मंगलवार प्रदेश में इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। हालांकि, आज प्रदेश के कई इलाकों में मौसम के करवट बदलने के आसार हैं।

हो सकती है हल्‍की बारिश और ओलावृष्टि

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार गुरुवार को देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश व ओलावृष्टि हो सकती है। मैदानी इलाकों में अंधड़ को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

बुधवार को यह रहा प्रमुख नगरों का तापमान

  • नगर——–अधिकतम—–न्यूनतम
  • देहरादून——-38.6——–20.6
  • पंतनगर——-38.8——–17.0
  • रुड़की———-40.0——–18.1
  • हरिद्वार——-39.2——–17.6
  • कोटद्वार——39.7——–18.3
  • मुक्तेश्वर——27.5——–13.7
  • नई टिहरी——27.6——–14.4
  • मसूरी———26.3——–14.7
  • नैनीताल——-26.6——–13.5
  • (नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में है।)

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts