Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

उत्तराखंड में हाई अलर्ट, मस्जिदों के बाहर बढ़ाई सुरक्षा; उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बवाल को लेकर अलर्ट हुई उत्‍तराखंड पुल‍िस

खबर शेयर करें -

 देहरादून : जुमे की नमाज को लेकर पुलिस विभाग की ओर से शुक्रवार को प्रदेश में अलर्ट किया गया। मस्जिदों के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई है। इसके अलावा मिश्रित क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात किया गया है। पैगंबर मोहम्मद पर कथित टिप्पणी को लेकर उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शुरू हुए बबाल के बाद पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने सभी जिला प्रभारियों को सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं, वहीं अभिसूचना विभाग को अलर्ट कर दिया है।

हरिद्वार जिले में कुछ जगहों पर मुस्लिम संगठनों ने रैली निकालने की अनुमति मांगी थी, लेकिन कानून व्यवस्था को देखते हुए उन्हें अनुमति नहीं दी गई। ऊधमसिंहनगर जिले के बाजपुर व केलाखेड़ा दो जगहों पर मुस्लिम संगठनों की ओर से सांकेतिक प्रदर्शन किया गया, जबकि देहरादून में शांति रही। किसी तरह के प्रदर्शन की सूचना नहीं मिली।

पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि कुछ जगह जुमे की नमाज के दौरान प्रदर्शन की बात सामने आई थी, जिसके बाद हाई अलर्ट किया गया। प्रदेश में कहीं भी कोई अप्रिय घटना सुनने को नहीं मिली। शांतिपूर्ण ढंग से नमाज हुई है। उन्होंने कहा कि कानून अपने हाथ में लेने का किसी को अधिकार नहीं है। यदि किसी ने अराजकता फैलाने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए डीजीपी की ओर से देहरादून के अलावा हरिद्वार, उधमङ्क्षसहनगर व नैनीताल जिले में मिश्रित क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने के निर्देश जारी किए हैं। इसके अलावा सभी जिलों में अभिसूचना को अलर्ट रखने को कहा है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts