Connect with us

Uncategorized

यहां मिला महिला का शव, फांसी लगाई या फंदे से लटका दिया गया…?

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: हल्द्वानी में बारातघर में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला का शव बारातघर की दीवार से एक पाइप के सहारे लटका हुआ था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। सवाल यह है कि महिला ने फांसी लगाई या उसका शव मारने के बाद टांग दिया गया।

मुखानी थानाक्षेत्र के तल्ली बमोरी के मुकुल विहार स्थित एक बरातघर की दीवार से महिला का शव लटका मिला। बरातघर स्वामी की सूचना पर एसओ मुखानी रमेश बोहरा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। महिला का शव दुपट्टे के फंदे से एक लोहे के पाइप के सहारे लटका हुआ था।

रविवार सुबह एक महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। महिला की नाक से खून बह रहा था। बरातघर के सीसीटीवी कैमरों में भी कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। वहीं पड़ोस में निर्माण कार्य कर रहे मजदूरों से पूछताछ में पुलिस के हाथ कुछ नहीं लग सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। वहीं कंट्रोल रूम और सभी थानों से उनके थानाक्षेत्रों में महिला गुमशुदगी के मामले खंगाले जा रहे हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts