Connect with us

Uncategorized

यहां महिला के लिए मौत बनकर गिरी आसमानी बिजली, कोहराम

लालकुआं। बरसात के दिनों में आपदा पहाड़ की तरफ तो नुकसान कर ही रही है मगर मैदान में बारिश ने नहीं एक बार फिर आसमानी बिजली कहर बनकर टूटी है। गौशाला गई महिला के ऊपर यही बिजली मौत बनकर गिरी।

बिंदुखत्ता के रावत नगर तृतीय में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। इस घटना से वहां पर हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार रावत नगर तृतीय निवासी शंकर दत्त पंत की पत्नी डॉली पंत गौशाला में पशुओं के लिए चारा दे ही रही थी इसी दौरान यह हादसा हुआ जिससे वह आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई और बेहोश हो गई। परिजन तुरंत उसे सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान डॉली ने दम तोड़ दिया। मृतका अपने पीछे 12 वर्षीय पुत्री सीमा और 10 वर्षीय पुत्र रोहित को रोटा बिलखता छोड़ गई।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts