Connect with us

Uncategorized

यहां तीन भाजयुमो नेता स्मैक के साथ गिरफ्तार

देहरादून। देहरादून के रायवाला थाना पुलिस ने तीन दोस्तों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। दरअसल थाना रायवाला अंतर्गत खांड गांव के पास तीन युवको को संदिग्ध हालत मे कार सहित पकड़ा गया है। जिनके पास से 13 ग्राम स्मैक बरामद करने का दावा भी किया जा रहा है।
थाना प्रभारी भुवन चंद पुजारी के मुताबिक, जब पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो वे हड़बड़ा गए और कार को मोड़कर वापस जाने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने उन्हें वहीं पर पकड़ लिया। तीनों ने कुछ सामान छिपाने का प्रयास किया लेकिन इसमें वो कामयाब नहीं हो पाए। पुलिस ने उनके पास से 13 ग्राम स्मैक बरामद की है।

तीनों आरोपियों के नाम देवेंद्र पोखरियाल (31 वर्ष) उर्फ भट्टी, दीपक सिंह रावत (27 वर्ष) उर्फ दीया और सुभांकित रावत (27 वर्ष) उर्फ मन्नू है। यह सभी जो गढ़ी मयचक, श्यामपुर ऋषिकेश के रहने वाले हैं। बताते चलें कि सुभांकित रावत (27वर्ष) भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का जिला सोशल मीडिया प्रभारी भी है। इससे पूर्व भी भाजपा की युवा मोर्चा जिले की टीम में शामिल एक दूसरे युवक को महापौर की फेसबुक आईडी और वेरीफाइड पेज को हैक करने के मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts