Connect with us

Uncategorized

मानसून फिर से सक्रिय, देहरादून समेत छह जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

देहरादून : Uttarakhand Weather : मानसून एक बार फिर से उत्तराखंड में सक्रिय होने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले दो दिन यानी रविवार व सोमवार को देहरादून समेत प्रदेश के छह जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है। इन छह जिलों में खतरे को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

गंगोत्री हाईवे नरेंद्रनगर में मलबा आने से बंद

गंगोत्री हाईवे नरेंद्रनगर में चाचा भतीजा होटल के पास मलबा आने से बंद हो गया है। बारिश रुकते ही यहां मलबा हटाने का कार्य शुरू किया जाएगा। अभी रूट पीटीसी रोड से डायवर्ट किया गया है। 

भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बयान जारी कर बताया कि रविवार व सोमवार को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत व ऊधम सिंह नगर जनपदों में कहीं – कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। अन्य जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की भी संभावना बन रही है।

भारी से बहुत भारी बारिश ऑरेंज का अलर्ट जारी किया

उन्होंने बताया कि देहरादून समेत छह जनपद जहां भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है, उन जनपद में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार से वर्षा का प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार बीते शुक्रवार व शनिवार को प्रदेश में उमस व गर्मी अधिक रही।

19 अगस्त को बादल फटने से मची थी तबाही

इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस तक अधिक रहा। विदित रहे कि बीते 19 अगस्त को भारी वर्षा के बाद बादल फटने से देहरादून के मालदेवता व साथ लगते टिहरी जिले के कई गांवों में व्यापक तबाही मची थी। जिसके बाद करीब एक सप्ताह गुजर गया है, लेकिन आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जनजीवन अभी भी पटरी पर नहीं लौटा है।

लापता लोगों का खोजबीन अभियान अभी जारी

आपदा में लापता कुछ लोगों का खोजबीन अभियान अभी जारी है। मालदेवता क्षेत्र के आठ किलोमीटर क्षेत्र में सड़क बदहाल है। शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दिनभर चटख धूप खिली होने से गर्मी व उमस ने बेहाल किया।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts