Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 22 जुलाई तक नहीं मिलेगी राहत

खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड में बारिश का दौर लगातार जारी है। बारिश से राहत के आसार बिल्कुल भी नहीं हैं। 22 जुलाई तक उत्तराखंड में बारिश का दौर लगातार जारी रहेगा। इसे लेकर येलो अलर्ट और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 19, 20 और 22 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इसके अलावा 21 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी बुधवार को प्रदेश भर में झमाझम बरसात होगी। कुमाऊं और गढ़वाल मंडलों के कुछ क्षेत्रों में बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर का यलो अलर्ट जारी किया गया है। रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर, नैनीताल, पिथौरागढ़ में भारी बारिश देखने को मिल सकती है।

मौसम विभाग के निदेशक डॉ विक्रम सिंह के मुताबिक उत्तराखंड में फिलहाल बारिश से राहत के आसार नहीं हैं। 22 जुलाई तक प्रदेशभर में बारिश का दौर जारी रहेगा। उनि्होंने ने बताया कि 19, 20 और 22 जुलाई को पूरे उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके अलावा कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ भारी बारिश भी देखने को मिलेगी। जिसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

21 जुलाई को प्रदेश भर में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वही कुछ इलाकों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। इस दौरान लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

Continue Reading

More in Uncategorized