Connect with us

Uncategorized

भारी बारिश ने हिमांचल में भी बरपाया कहर…हर तरफ तबाही का मंजर, कई लोगों की मौत

खबर शेयर करें -

भारी बारिश ने उत्तराखण्ड और हिमाचल प्रदेश को भी आपदा की चपेट में ले लिया है। हर तरफ तबाही का मंजर नजर आ रहा है। रात से जारी भारी बारिश से प्रदेश के मंडी, चंबा, कांगड़ा, शिमला व अन्य जिलों में भारी नुकसान हुआ है। कई लोगों की मौत की आशंका है। मंडी जिले में बादल फटने से कई लोग दब गए हैं। प्रदेश में अलग-अलग जगह अब तक 13 लोगों के मरने की सूचना है। यहां पर दर्जनों लोग मलबे में दबे हुए हैं। कई गाड़ियां बह गई हैं। रेलवे का एक पुल पूरी तरह से टूट गया है। चंबा में भूस्खलन से मां बेटे सहित तीन से चार लोग मलबे के नीचे दब गए हैं। कांगड़ा के भनाला की गोरडा (शाहपुर) में एक मकान गिर गया, जिसकी जद में आने से 12 साल के बच्चे की जान चली गई। मंडी जिले में नौ लोगों की मौत हो गई है।

गोहर में प्रधान के परिवार के सात लोगों के शव बरामद हुए हैं। मलबे में दबने से प्रधान व उनकी पत्नी की भी मौत हो गई। राज्य आपदा संचालन केंद्र शिमला की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार सुबह प्रदेश में 336 सड़कें यातायात के लिए ठप थीं। उधर, कांगड़ा जिले में भारी बरसात होने के कारण रेलवे चक्की पुल रात को बह गया। लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी है। और प्रशासन की ओर से जारी एडवाइजरी का पालन करने को कहा है। संदोआ में पुराना कटौला के स्तार मोहम्मद पुत्र लाल हुसैन का पूरा परिवार बाढ़ की चपेट में आने से 5 लोग लापता हैं। एक बच्ची का शव घर से लगभग आधा किलोमीटर नीचे बरामद हुआ है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts