Connect with us

Uncategorized

सर्दियों में बॉडी को गर्म रखता है ‘गोंद का लड्डू’, जानें कैसे बनाएं इसे हेल्दी

सर्दियों में बॉडी को गर्म रखता है ‘गोंद का लड्डू’, जानें कैसे बनाएं इसे हेल्दी
गोंद के लड्डू की तासीर गर्म होती है। तो सर्दियों में रोजाना एक लड्डू खाने से कोई नुकसान नहीं होता। तो कैसे इस लड्डू को और ज्यादा हेल्दी बना सकते हैं आइए जानते हैं इसकी क्विक रेसिपी।

कितने लोगों के लिए : 5

सामग्री :

गेहूं का आटा- 3/4 कप, सोंठ पाउडर- 150 ग्राम, गुड़ (कद्दूकस किया हुआ)- 250 ग्राम, सूखा नारियल (कद्दूकस किया हुआ)- 1 कप, देसी घी- 125 ग्राम, बादाम- 50 ग्राम, गोंद (खानेवाली)- 100 ग्राम, पिस्ता (बारीक़ कटा हुआ)- 25 ग्राम

विधि :

– सबसे पहले कड़ाही में 1 चम्मच घी गरम कर गोंद को सुनहरा होने तल लें।
– फिर इसे निकाल कर ठंडा होने के लिए रख दें।
– इसके बाद मिक्सी में गोंद को दरदरा पीस लें।
– फिर बारी है बादाम को भी पीसने की।
– कड़ाही के बचे हुए घी को फिर से गरम करें और इसमें आटे को धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भूनें। जिसमें 4-5 मिनट का वक्त लग सकता है।
– लड्डू को हेल्दी बनाने के लिए इसमें चीनी नहीं बल्कि गुड़ मिलाएं। जिसके लिए उसी कड़ाही में पहले इसे पिघला लें।
– अब सारी सामग्री को एक साथ किसी बड़े बर्तन या परात में अच्छी तरह मिक्स करें।
– जब मिश्रण हल्का ठंडा हो जाए, तो चिकनाई लगा-लगाकर लड्डु बना लें।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts