Connect with us

Uncategorized

घर से खेलने निकले मासूम नदी में तैरने लगे, डूबने से दोनों की मौत

श्रीनगर। श्रीनगर के बिलकेदार गधेरे में नहाते वक्त दो मासूम बच्चों की डूबकर मौत हो गई है। देर रात पुलिस ने काफी खोजबीन के बाद दोनों बच्चों के शवों को गधेरे में बने तालाब से बाहर निकाला। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
घटनाक्रम के अनुसार बिलकेदार के दो बच्चे सक्षम (12) पुत्र चरण सिंह और मयंक (10) पुत्र महेश सिंह खेलने का बहाना कर घर निकले थे. जब देर शाम तक दोनों बच्चे घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. दोनों बच्चे बिलकेदार गधेरे में बने तालाब में नहाने चले गए थे. पानी ज्यादा होने के कारण दोनों गधेरे में बने तालाब में डूब गए. देर रात पुलिस ने काफी खोजबीन कर दोनों बच्चों के शव को गधेरे में बने तालाब से बरामद किया।
एसएसआई संतोष पैथवाल ने बताया कि बीते देर रात चरण सिंह और महेश सिंह निवासी बिलकेदार ने थाने पर आकर सूचना दी कि उनके बेटे सक्षम और मयंक शाम को घर से देवभूमि स्कूल की तरफ खेलने के लिए गए थे, लेकिन अभी तक वापस घर नहीं लौटे हैं. इस पर तत्काल वरिष्ठ उप निरीक्षक संतोष पैथवाल, प्रभारी बाजार चौकी उप निरीक्षक रणबीर सिंह रमोला ने पुलिस टीम के साथ बिलकेदार क्षेत्र में गुमशुदा बच्चों की तलाश की।
रात करीब 12:30 बजे दोनों गुमशुदा बच्चों के कपड़े बिलकेदार गधेरे में बने तालाब में मिले. जहां पर पुलिस टीम की ओर से तालाब में दोनों बच्चों की खोजा गया. काफी खोजबीन के बाद दोनों को तालाब से रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया. लेकिन मौके पर दोनों बच्चे मृत पाए गए. वहीं पुलिस ने बरसात के दौरान नदी नालों और तालाबों की ओर न जाने की अपील की है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts