Connect with us

Uncategorized

आसमान से उड़ते हुए आया और पूरा का पूरा पिज्जा लेकर उड़ गया पक्षी, हैरान रह गए लोग

सोशल मीडिया एक ऐसी दुनिया है, जहां पर हर रोज कोई न कोई ऐसा वीडियो वायरल हो जाता है. जिसे देखकर लोगों को अपनी आंखों पर भरोसा नहीं होता है. इंटरनेट पर पशु-पक्षियों से जुड़े वीडियो की भरमार है. इनमें से कुछ वीडियो इमोशनल करने वाले होते हैं, वहीं कुछ वीडियो काफी हैरान करने वाले होते हैं. इन वीडियो को देखने के बाद हमारा दिल खुश हो जाता है.

हैरान करने वाला वीडियो वायरल

इन दिनों ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक पक्षी आसमान से उड़कर आता है और इतना हैरान करने वाला काम करता है, जिसे देखकर लोगों को अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हुआ. वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है. आपको देखकर हैरानी होगी कि एक पक्षी आसमान से उड़कर आता है और पूरा का पूरा पिज्जा लेकर उड़ जाता है. वीडियो देखकर लोग सोच में पड़ गए हैं कि पक्षी इतना वजनी पिज्जा लेकर कैसे उड़ सकता है. 

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की ने पिज्जा ऑर्डर किया था. इसके बाद वह इसे गार्डेन में रखकर वीडियो रिकॉर्ड करने लगती है. तभी आसमान से एक परिंदा उड़कर तेजी से नीचे आता है और अपने चोंच से पूरा का पूरा पिज्जा दबाकर वापस आसमान में उड़ जाता है. वहीं लड़की वीडियो रिकॉर्ड करती रह जाती है. जब तक लड़की संभलती है, तब तक काफी देर हो जाती है और पक्षी काफी दूर चला जाता है. देखें वीडियो- 

दाने-दाने पर लिखा है खाने वाले का नाम

आप देख सकते हैं कि लड़की इसके बाद टेबल के पास जाकर खाली पिज्जा का डिब्बा देखती है और मायूस रह जाती है. वीडियो को @roberttolppi नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से अपलोड किया गया है. वीडियो देखकर लोग कह रहे हैं कि लड़की का पिज्जा खाने का सारा प्लान ठंडा हो चुका है क्योंकि दाने-दाने पर लिखा है खाने वाले का नाम. वीडियो को अब तक सैकड़ों लोगों ने लाइक कर लिया है.

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts