Connect with us

Uncategorized

कभी ट्रेन को 180Kmph की रफ्तार पर दौड़ते देखा है? रेल मंत्री ने शेयर किया वीडियो

सोशल मीडिया पर भारतीय रेल की एक उपलब्धि का वीडियो वायरल हो रहा है। इस क्लिप को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शेयर किया, जिसमें 180 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से एलएचबी एसी डबल डेकर कोच के साथ दौड़ते रेल इंजन को देखा जा सकता है। अपने ट्वीट में रेल मंत्री ने लिखा- नए भारत की नई रफ्तार! अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें इंजन का स्पीडोमीटर इंजन की धुंआधार स्पीड को दिखा रहा है।

क्या है वीडियो में?

कभी ट्रेन को 180Kmph की रफ्तार पर दौड़ते देखा है? रेल मंत्री ने शेयर किया वीडियो

इस 20 सेकंड के वीडियो में रेल इंजन स्पीडोमीटर का स्पीडोमीटर देखा जा सकता है, जिसकी सुई 170 से होत हुए 180Kmph तक पहुंचती है। ऐसे में जब कैमरा पटरियों की तरफ फोकस किया जाता है, तो उससे साफ नजर आता है कि 180 की रफ्तार कितनी तेज होती है। ट्रेन तेजी से रेल की पटरी पर दौड़ते हुए आगे बढ़ रही है। यह इंजन एलएचबी एसी डबल डेकर कोच के साथ पटरी पर दौड़ रहा था।

इंटरनेट पर छा गया वीडियो

कभी ट्रेन को 180Kmph की रफ्तार पर दौड़ते देखा है? रेल मंत्री ने शेयर किया वीडियो

यह वीडियो रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के ट्विटर हैंडल से सोमवार को शेयर किया गया था। उन्होंने कैप्शन में लिखा- नए भारत की नई रफ्तार! 180 किमी प्रति घंटे के लिए परीक्षण किया गया। इस क्लिप को अबतक 1 लाख 8 हजार व्यूज और ट्वीट को साढ़े छह हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। यूजर्स टिप्पणी करते हुए भारतीय रेल की सराहना कर रहे हैं। बता दें, पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा-नागदा सेक्शन पर यह स्पीड ट्रायल किया गया था।

कभी ट्रेन को इतनी रफ्तार में दौड़ते देखा है?

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts