Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

2016 में खरीद फरोख्त के महारथी उत्तराखंड में, कैलाश विजयवर्गीज को लेकर हरीश रावत का बयान

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। १० मार्च की तारीख आते-आते भाजपा-कांग्रेस की फील्डिंग भी मजबूत होती जा रही है। चुनाव बाद क्या होगा, इसकी संभावना तलाशते हुए तमाम नेता इस बीच इधर-उधर हो रहे हैं। किसी ने देहरादून डेरा डाला है तो कई बड़े नेता दिल्ली जमे हुए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदिया, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह दिल्ली हैं तो भाजपा के तमाम बड़े नेता दिल्ली दौरा कर चुके हैं। इसी कड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजय वर्गीज देहरादून पहुंचे तो पूर्व सीएम हरीश रावत उन पर कतई हमलावर हो गए हैं। उन्होंने अपने बयान में कहा कि उत्तराखंड में २०१६ में विधायकों की खरीद-फरोख्त के महारथी देहरादून पहुंच चुके हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को डर है कि उसे बहुमत नहीं मिल रहा है, इसीलिए खरीद-फरोख्त के महारथी को केंद्र ने देहरादून भेज दिया है, मगर भाजपा ऐसा कुछ भी नहीं कर पाएगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized