Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

हरिद्वार : कोर्ट के आदेश पर आश्रय गृह भेजी गई किशोरी ने की आत्महत्या, फंदे पर लटका मिला शव

खबर शेयर करें -

हरिद्वार : कोर्ट के आदेश पर आश्रय गृह भेजी गई एक किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक किशोरी को रावली महदूद रोशनाबाद भेजा गया था।

पिता ने गुमशुदगी दर्ज कराई

पुलिस के मुताबिक, बहादराबाद क्षेत्र के बोंगला गांव की एक किशोरी 22 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई थी। उसके पिता ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने उसे सहारनपुर के देवबंद उत्तर प्रदेश से बरामद किया था।

किशोरी का शव फांसी पर लटका मिलने से हड़कंप

कोर्ट में पेश करने के बाद उसे मेडिकल होने तक कोर्ट ने रावली महदूद क्षेत्र के आश्रय गृह भेज दिया गया था। बताया गया है कि किशोरी ने आज सुबह नाश्ता करने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। किशोरी का शव फांसी पर लटका मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस पूरे मामले की जानकारी लेने में जुटी हुई है।

आश्रय गृह प्रबंधन की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे

उसके स्वजनों को भी बुला लिया गया है। इस पूरे मामले से आश्रय गृह प्रबंधन की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। एसडीएम पूरण सिंह राणा और सीओ महिला सुरक्षा रीना राठौर के अलावा इंस्पेक्टर सिडकुल प्रमोद उनियाल व बहादराबाद थानाध्यक्ष नितेश शर्मा मौके पर जानकारी जुटा रहे हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts