Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

गरीबों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा: सुमित

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदयेश ने कहा है कि अतिक्रमण हटाने के के नाम पर गरीब मजबूर लोगों की रोजी- रोटी छीनना हल्द्वानी नगर निगम की तुच्छ सोच और छोटी मानसिकता का जीवंत उदाहरण है। जो सरासर निंदनीय है।
अगर हल्द्वानी महानगर में कहीं भी अतिक्रमण है तो सबको समय देकर उनकी रोजी रोटी की उचित व्यवस्था करके हटाना चाहिए था।

आम गरीब जनता जो कोरोना की मार झेलते हुए किसी तरह अपने परिवार और अपने को जिंदा रखे हुए है उन पर इस तरह अचानक कार्यवाही करना नगर निगम का अमानवीय व्यवहार है।

कहा कि किसी गरीब के मुंह से निवाला छीनने रूपी नगर निगम के इस कृत्य का घोर विरोध करता किया जाएगा। कहा कि नियम बने तो सबके लिए बनना चाहिए,उसे सब पर लागू किया जाना चाहिए।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized