Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी की बेटी ने लहराया परचम, वर्षा जोशी बनीं UKPSC में प्रदेश की द्वितीय टॉपर

खबर शेयर करें -

 

हल्द्वानी की बेटी ने लहराया परचम, वर्षा जोशी बनीं UKPSC में प्रदेश की द्वितीय टॉपर

हल्द्वानी। दमुवाढूंगा, शिवपुरी वार्ड नंबर-36 निवासी आईटीबीपी में उपनिरीक्षक पद पर कार्यरत केवलानंद जोशी जी की सुपुत्री वर्षा जोशी जी ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए पूरे प्रदेश में द्वितीय रैंक प्राप्त कर एसडीएम पद के लिए चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

 

 

वर्षा जोशी की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनकी सफलता उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण, अनुशासन और दृढ़ इच्छाशक्ति का परिणाम है। उन्होंने न केवल अपने माता-पिता का गौरव बढ़ाया है, बल्कि हल्द्वानी सहित पूरे उत्तराखंड का मान भी बढ़ाया है।

 

 

वर्षा जोशी की यह सफलता प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। सीमित संसाधनों के बीच निरंतर प्रयास और लक्ष्य के प्रति समर्पण से उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर वर्षा जोशी एवं उनके परिवार को क्षेत्रवासियों, शुभचिंतकों एवं जनप्रतिनिधियों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वर्षा की सफलता आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी उदाहरण

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts