Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

हल्द्वानी: स्पा सेंटर में चल रहा देह व्यापार का धंधा, 6 लोग गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में जिस्मफरोशी का धंधा तेजी से चल रहा है। स्पा सेंटरों की आड़ में देह व्यापार कराए जाने की खबरें आए दिन समाचारों में आती रहती है। ताजा मामला हल्द्वानी का है जहां स्पा सेंटर में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की टीम की छापामारी के दौरान तीन युवतियां और तीन युवक आपत्तिजनक हालत में मिले। जिन्हें पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया।मिली जानकारी के अनुसार सीओ महिला सुरक्षा विभा दीक्षित के नेतृत्व में शनिवार को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की टीम ने कमुलुवागांजा रोड स्थित मून स्पा सेंटर पर छापेमारी की कार्रवाई की है। इस दौरान टीम ने स्पा सेंटर से तीन युवक और तीन युवतियों को अपने हिरासत में ले लिया है। जिसके बाद उन्हें कोतवाली लेकर लाया गया है,सीओ महिला सुरक्षा विभा दीक्षित ने जानकारी देते बताया कि स्पा सेंटर को लेकर शिकायत मिल रही थी, पकड़े गए सभी लोग आपत्तिजनक हालत में थे जिसके बाद आज उन्होंने टीम गठित कर छापेमारी की कार्रवाई की है। जहां से पुलिस और कुछ आपत्तिजनक चीजें भी मिली हैं, पुलिस ने संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए पकड़े गए तीन युवक और युवतियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है, लगातार इस तरह की कार्रवाई पुलिस के द्वारा आगे भी जारी रहेगी।

लामाचौड़ निवासी कैलाश भंडारी स्पा सेंटर को किराए पर चलाता था। वहीं मूल रूप से पश्चिम बंगाल तथा गुड़गांव की दो महिलाएं स्पा सेंटर में अनैतिक देह व्यापार का कार्य करती थी। युवतियों ने बताया कि वहां 10 वह 12 हजार रुपए प्रतिमाह के वेतन पर कार्य करते थे। छापेमारी के दौरान अल्मोड़ा निवासी उमेश चंद्र जोशी तथा गोलपार्क निवासी उमेश चंद्र आर्य को पकड़ा गया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts