Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

हल्द्वानी: इन लोगों पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई के साथ ही जिलाबदर भी किया

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। पुलिस ने चार लोगों पर गैंगस्टर व जिलाबदर की कार्रवाई की है। एसएसपी पंकज भट्ट ने जनपद में अवैध रुप से नशे का कारोबार करने वाले के विरुद्ध अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही अपराधों की रोकथाम हेतु कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया है। इसके अनुपालन में बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने महमूद निवासी नूरी मस्जिद के पास, वार्ड नं.-30, उत्तर उजाला व उपेन्द्र कुमार निवासी वार्ड नं-1, बरा बस स्टैण्ड़ के पास शक्तिफार्म, थाना सितारगंज व हाल किरायेदार हरीश चन्द्र जोशी निवासी गौजाजाली के खिलाफ 2/3 गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार दोनों जुआ/ सट्टा व अवैध स्मैक का कारोबार कर अवैध धनोपार्जन करने का काम करते हैं। इसके अलावा निसार निवासी नूरी मस्जिद के पास, इन्द्रानगर व बिरजू निवासी वार्ड नंबर-4, जवाहरनगर के खिलाफ जिलाबदर की कार्रवाई की गई है। दोनों चोरी चपाटी, अवैध जुआ//सट्टा कर अवैध रुप से धनोपार्जन करते रहते थे। इनकी दबंगई इतनी बढ़ गई थी कि कोई भी व्यक्ति इनके विरुद्ध रिपोर्ट लिखवाने व गवाही देने को तैयार नहीं होता है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts