Connect with us

Uncategorized

Haldwani Medical College: रैगिंग मामले में तीन छात्रों ने भी भरा फाइन, अब तक 6 लाख 15 हजार जमा

हल्द्वानी : राजकीय मेडिकल कालेज के रैगिंग प्रकरण में सामूहिक कार्रवाई के दायरे में आने वाले तीन छात्रों ने भी अर्थदंड जमा कर दिया है। इन छात्रों को पांच-पांच हजार रुपये जमा न करने पर नोटिस भेजने साथ ही हास्टल से निष्कासन की चेतावनी दी गई थी।

राजकीय मेडिकल कालेज में चार मार्च को एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें सिर मुंडवाए छात्र नजर आए थे, जो सिर झुकाकर हाथ पीछे बांधे हुए चल रहे थे। हाई कोर्ट की सख्ती के बाद कालेज प्रशासन की एंटी रैगिंग कमेटी ने 26 मार्च को साक्ष्य के अभाव में सामूहिक कार्रवाई का निर्णय लिया था।

123 छात्रों में से 120 छात्रों ने चार अप्रैल से पहले ही पांच-पांच हजार रुपये जमा कर दिए थे, लेकिन तीन छात्र पैसा जमा करने से बच रहे थे।

पांच अप्रैल को जब प्राचार्य प्रो. अरुण जोशी ने इन तीन छात्रों को हास्टल से निष्कासन की चेतावनी के लिए नोटिस जारी किया तो बुधवार को इन्होंने अर्थदंड का भुगतान कर दिया। अब कालेज प्रशासन के पास 123 छात्रों का छह लाख 15 हजार रुपये जमा हो चुका है।

उत्तराखंड में अब तक की यह सबसे बड़ी कार्रवाई है। हालांकि मामला अभी समाप्त नहीं हुआ है। कालेज प्रशासन को 20 अप्रैल को हाई कोर्ट में इस पूरी प्रक्रिया का लेेकर जवाब देना है। इसके अलावा अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के मामले में भी पुलिस स्तर पर जांच जारी है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts