Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी.…किशोरी ने बेटे को दिया जन्म, बढ़ई की घिनौनी करतूत के बारे में परिजनों को बताया

मामला हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र का है। यहां पर 13 वर्षीय किशोरी की हालत मंगलवार को अचानक बिगड़ी तो घर वाले उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। स्वास्थ्य जांच के बाद पता चला कि किशोरी आठ माह की गर्भवती है। जांच रिपोर्ट आते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। पुलिस के मुताबिक, देर रात किशोरी ने महिला अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। वहां से जच्चा-बच्चा को सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। बच्चे को एनआईसीयू में रखा गया है।

वहीं किशोरी की हालत में सुधार होने पर उससे परिजनों ने बातचीत की तो पूरा मामला सामने आया। पुलिस को दी तहरीर में किशोरी के भाई ने बताया कि आठ माह पहले बनभूलपुरा के जिस इलाके में रहते थे वहां उनके पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने किशोरी से दुष्कर्म किया। साथ ही इसके बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। डर के चलते किशोरी ने किसी को घटना के बारे में नहीं बताया। पुलिस ने रामपुर निवासी आरोपी को बनभूलपुरा से गिरफ्तार कर लिया। वह बढ़ई का काम करता है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts