Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी: रामपुर रोड में उच्चक्के ने लड़की का पीछा कर मोबाइल छीना घटना CCTV में कैद

हल्द्वानी मंगलवार की रात को हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित गली नं0 10, में बिष्णुपुरी मंदिर के पास एक लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बदशाम ने मौके का फायदा उठा कर गली में एक अकेली लड़की को रोक लिया और छीना-झपटी कर उससे कीमती मोबाइल छीन का फरार हो गया। यह पूरी घटना मंदिर के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई इस वारदात में लुटेरा लड़की का पीछा करते दिख रहा है, और जैसे ही बदमाश ने लड़की को अकेला पाया तो उसने उसे दबोचा लिया और लड़की से मारपीट कर नीचे गिरा दिया और मोबाइल फोन छीन कर भागते हुए दिख रहा है। इधर वारदात के बाद लड़की अपने को संभाल कर जैसे ही उसे पकड़ने को भागी तब तक बदमाश वहां से फरार हो गया। इधर लड़की की शोर-गुल सुन कर लोग घरों से बाहर आ गये। करीब रात्रि 8 बजकर एक मिनट पर हुई इस घटना के बाद से क्षेत्र के लोगों में खौफ है। इधर क्षेत्र के लोगों के द्वारा इस वारदात की सूचना देने के बाद भी मंगल पड़ाव चौकी पुलिस समाचार लिखे जाने तक घटना स्थल में नहीं पहुंची है। जिससे क्षेत्र में के लोगों भारी रोष व्याप्त है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts