Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

हल्द्वानी : सड़क हादसे में युवक की मौत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। यहां सड़क दुर्घटना में 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक अज्ञात ट्रक की चपेट में आया था। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 10:00 बजे रामपुर रोड बरेली बाईपास स्थित एफटीआई के सामने ओवरटेक कर रहे ट्रक की भीषण टक्कर लगने से इंदिरा नगर निवासी युवक मोइन दूसरी सड़क पर सीवर टैंकर के नीचे आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर सड़क से गुजर रहे लोगों ने आनन-फानन में सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है इंदिरा नगर निवासी मोईन अहमद उम्र 19 वर्ष पुत्र रईस अहमद जीके कलर लैब में कार्यरत था, जो कि आज सुबह अपने ऑफिस ड्यूटी पर जा रहा था। मृतक के बड़े भाई अनीस अहमद की इंद्रानगर में फोटोग्राफर की दुकान है। जवान बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है घर में कोहराम मचा हुआ है।

Continue Reading

More in Uncategorized