Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी- हैडफोन लगाकर पटरी के पास गाने सुन रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत

हैडफोन लगाकर ट्रेन की पटरी के पास गाने सुनना युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। हल्द्वानी में रेलवे पटरी किनारे कानों में लीड लगा गाने सुनने के चक्कर में एक युवक की जान चली गई। बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार इंदिरानगर निवासी 18 वर्षीय समीर पुत्र शफीउद्दीन शुक्रवार दोपहर इंदिरानगर रेलवे फाटक के पास कानों में लीड लगा कर गाने सुनते हुए रेलवे की पटरी के किनारे चल रहा था। इस दौरान इलेक्ट्रिक इंजन का ट्रायल भी चल रहा था। तेज आवाज में गाने सुनने की वजह से पटरी किनारे चल रही समीर को इंजन की आवाज ही नहीं आई। जिस वजह से वह इंजन की चपेट में आ गया। पटरी से काफी दूर तक वह छिटका भी, जिसके बाद आसपास के लोग और बनभूलपुरा थाने की टीम भी मौके पर पहुंच गई। एसओ बनभूलपुरा नीरज भाकुनी ने बताया कि एसटीएच में समीर ने दम तोड़ दिया था।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts