Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

महंगाई व बेरोजगारी से ध्यान भटकाने को गाय व पाकिस्तान को मुदा बनाती है भाजपा : यशपाल आर्य

खबर शेयर करें -
कोटाबाग में आयोजित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के राज में मंहगाई व बेरोजगारी पर कोई लगाम नही है। भाजपा में कोई लोकतंत्र नहीं है वहां बस खामोश रहना ही मूलमंत्र है।

कालाढूंगी : कोटाबाग में आयोजित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के राज में मंहगाई व बेरोजगारी पर कोई लगाम नही है। भाजपा में कोई लोकतंत्र नहीं है, वहां बस खामोश रहना ही मूलमंत्र है।

रविवार को कोटाबाग में स्थानीय कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए आर्य ने कहा भाजपा चुनाव आते ही गाय, पाकिस्तान और मुसलमानों की बात करती है परंतु विकास की कोई बात नहीं करती। उन्होंने कहा राज्य का चहुमुंखी विकास सिर्फ कांग्रेस शासन में ही हो सकता है। पूर्व विधायक संजीव आर्य ने कहा कि पहाड़ के दर्द को हम गंभीरता से समझते हैं इसलिए हमने सिर्फ बातें नहीं बल्कि पहाड़ों पर विकास किया है।

कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल व यशपाल आर्य ने एक दर्जन ग्राम प्र्रधानों, एक पूर्व ब्लाक प्रमुख समेत भाजपा के कई पदाधिकारियों व अन्य सैकड़ों लोगों को कांग्रेस की सदस्यता दिलायी। कार्यक्रम का संचालन कृपाल सिंह बिष्ट व कनिष्ठ उपप्रमुख कुलदीप तडिय़ाल ने किया।

इस दौरान कांग्रेस प्रदेश महासचिव महेश शर्मा, दिनेश बधानी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख भारती बिष्ट, ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष हीरा बल्लभ बधानी, प्रभा पांडे, नैनीताल पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी, भवाली चैयरमैन संजय वर्मा, भीमताल ब्लाक प्रमुख हरीश बिष्टï, तारा नेगी, इंदर रावत व हेम नैनवाल आदि मौजूद रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों की थाप के बीच फूलमालाओं से पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य व पूर्व विधायक संजीव आर्य का गर्मजोशी से स्वागत किया।

इन ग्राम प्रधानों ने ली सदस्यता

गिरीश चंद्र पांडेगांव, दीक्षा आर्या तलिया, पदमा जोशी रियाड़, विपिन भट्ट छड़ा, मीना देवी अमोठा, गंगा नैनवाल अमगढ़ी, किरन उपाध्याय डौन, प्रीति ओखढूंगा, हेमचंद्र कुणखेत, रजनी स्यात, कमला देवी जलना। इसके अलावा पूर्व ब्लाक प्रमुख भारती बिष्ट, कुनाल बिष्ट, हेम नैनवाल, नवीन जोशी, प्रभा पांडे, निर्मल अग्रवाल, रमेश बधानी, जगदीश आर्य, मीना देवी, कृपाल सिंह, गोपाल राम, पूरन उपाध्याय, रंजीत सिंह, हेम चंद्र, रूप किशोर, विपिन भट्ट, गिरीश चंद्र, दीक्षा आर्या ने सदस्यता ली।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized