Connect with us

Uncategorized

ज्ञानवापी केस : मुस्लिम पक्ष ने हिंदू पक्ष के दावों पर जताई आपत्ति, 4 जुलाई को अगली सुनवाई

वाराणसी के ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी मामले पर आज वाराणसी जिला कोर्ट और फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई हुई. जिला जज अजय कृष्ण विश्वेश की कोर्ट में मामले की पोषणीयता (मामला सुनने योग्य है या नहीं) पर सुनवाई हुई. इस दौरान मुस्लिम पक्ष ने अपनी दलीलें पेश कीं. मुस्लिम पक्ष ने हिंदुओं के दावे पर आपत्तियां दर्ज कराईं. कोर्ट ने सुनवाई को 4 जुलाई तक टाल दिया है. उधर, ज्ञानवापी को हिंदुओं को सौंपने की मांग वाली याचिका पर फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई हुई. इस दौरान कोर्ट ने मूल वाद की कॉपी सारे वादियों को देने के लिए  कहा है. कोर्ट ने अगली सुनवाई 8 जुलाई को रखी है.

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts