Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड : कक्षाओं में मोबाइल इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे गुरुजी,  दुरुपयोग पर सख्ती, नैनीताल शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला

उत्तराखंड : कक्षाओं में मोबाइल इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे गुरुजी,  दुरुपयोग पर सख्ती, नैनीताल शिक्षा विभाग का बड़ा फैसल

हल्द्वानी। नैनीताल जिले में स्कूलों के भीतर शिक्षकों द्वारा मोबाइल के दुरुपयोग को लेकर शिक्षा विभाग ने कड़ा रुख अपना लिया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल ने जिले के सभी सरकारी, निजी और सहायता प्राप्त अशासकीय स्कूलों के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं।

सीईओ ने बताया कि विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ शिक्षक कक्षा के दौरान मोबाइल का अनावश्यक इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसे गंभीरता से लेते हुए अब कक्षा में पढ़ाई के दौरान मोबाइल के सामान्य उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल अत्यंत आवश्यक या शैक्षणिक कार्यों, जैसे डिजिटल लर्निंग कंटेंट के लिए ही मोबाइल का सीमित उपयोग किया जा सकेगा। इसके अलावा किसी भी प्रकार का व्यक्तिगत उपयोग पूरी तरह वर्जित रहेगा।

शिक्षा विभाग ने यह भी निर्देश दिए हैं कि शैक्षिक सत्र 2026-27 का कम से कम 40 प्रतिशत पाठ्यक्रम ग्रीष्मकालीन अवकाश से पहले पूरा किया जाए, ताकि छात्रों की पढ़ाई सुचारू रूप से चल सके।

वहीं, विभाग को आधुनिक बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए 1 अप्रैल 2026 से ई-ऑफिस प्रणाली अनिवार्य कर दी गई है। अब सभी पत्राचार और फाइलों का निस्तारण डिजिटल माध्यम से ही किया जाएगा।

शिक्षा विभाग का मानना है कि इन फैसलों से न केवल शिक्षण व्यवस्था में सुधार होगा, बल्कि छात्रों की पढ़ाई का स्तर भी बेहतर होगा।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts